भगवान गणेश जी का आशीर्वाद पाने के लिए हर बुधवार करें ये विशेष उपाय और पाएँ हर काम में सफलता !

भगवान गणेश जी की मनोहारी प्रतिमा के साथ लाल पृष्ठभूमि में बुधवार को किए जाने वाले विशेष उपायों का संदेश ।

भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता और बुद्धि, समृद्धि व सफलता के देवता माना जाता है। हिन्दू धर्म में कोई भी शुभ कार्य श्री गणेश की पूजा के बिना प्रारंभ नहीं किया जाता। हर बुधवार का दिन बुद्धि, व्यापार और शुभ संकल्पों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। विशेष रूप से बुधवार का दिन गणपति जी को समर्पित माना गया है। यदि इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और हर कार्य में सफलता मिलती है।

यह दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित है, जो विघ्नों का नाश करने वाले और समस्त कार्यों में सफलता प्रदान करने वाले देवता हैं। यदि आपकी किस्मत का दरवाज़ा बार-बार खटखटाने पर भी नहीं खुल रहा, तो बुधवार को किए जाने वाले ये विशेष गणेश उपाय आपके जीवन में चमत्कारी परिवर्तन ला सकते हैं।

हर बुधवार को सुबह स्नान करके स्वच्छ हरे वस्त्र धारण करें और एक साफ़ लाल कपड़े पर आपके घर के मन्दिर मे स्थापित श्री गणेश जी की प्रतिमा के सामने दीपक जलाकर, गणपति  बप्पा का ध्यान करें और साथ ही साथ “ॐ गं गणपतये नमः”, इस मूल मंत्र का 108 बार जाप करें। यह मंत्र बुद्धि, सुख और समृद्धि देने वाला है। यदि नियमित रूप से यह उपाय बुधवार को किया जाए, तो बाधाएं स्वतः दूर होने लगती हैं।

इस दिन गणेश जी को 21 दूर्वा (हरी घास) अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, दूर्वा गणेश जी को अत्यंत प्रिय है और इससे उनके आशीर्वाद शीघ्र प्राप्त होते हैं। इस उपाय से विशेषकर राहु-केतु और शनि से संबंधित कष्ट दूर होते हैं। यदि आपकी कुंडली में ग्रहबाधा है या काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, तो यह उपाय आपके लिए बेहद फलदायी हो सकता है।

और अचूक उपाय है – बुधवार को श्री गणेश जी को मोदक या बेसन के लड्डू का भोग अर्पित करें और 5 वर्ष से कम उम्र के 5 बच्चों को यह प्रसाद बांटें। मान्यता है कि बच्चों को प्रसन्न करने से गणेश जी अत्यंत प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन में खुशियों की बौछार कर देते हैं। बुधवार को “संकटनाशन गणेश स्तोत्र” का पाठ करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इस स्तोत्र का नियमित पाठ करने से मन की घबराहट, चिंता और मानसिक तनाव दूर होता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है जो नौकरी, करियर या व्यापार में अस्थिरता से जूझ रहे हैं। यदि आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है या कर्ज़ से परेशान हैं, तो बुधवार के दिन गणेश जी को गुड़ और धनिया के दाने अर्पित करें और प्रार्थना करें – “हे विघ्नहर्ता, मेरे जीवन की आर्थिक बाधाएं दूर करें।” यह उपाय धनलाभ और ऋणमुक्ति के लिए अत्यंत प्रभावी है। इसके अलावा, इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करना, हरे फल जैसे अमरूद या हरी इलायची का भोग लगाना भी शुभ माना गया है। यदि आपके कार्य बार-बार अटक जाते हैं या ग्रह बाधा है, तो बुधवार को किसी श्री गणेश मंदिर में हरा झंडा चढ़ाएं। यह उपाय सोई किस्मत को जगाने वाला माना जाता है। एक सरल परंतु गुप्त उपाय यह भी है – बुधवार की रात को गणेश जी के सामने एक दीपक जलाकर चुपचाप अपनी समस्या कहें और अगले 7 बुधवार तक यह दीपक नियमित रूप से जलाएं। विश्वास रखें, गणपति बाप्पा आपकी प्रार्थना अवश्य सुनेंगे। गणेश जी की पूजा में नियम, श्रद्धा और विश्वास बहुत आवश्यक हैं। यदि आप इन उपायों को हर बुधवार सच्चे मन से करते है तो आपके सारे काम मे सफलता और आपके जीवन में सुख, शांति को आमंत्रित कर सकते हैं। भगवान गणेश की कृपा से आपके सभी कार्य बिना बाधा के संपन्न हों, यही मंगलकामना है।

गणपति बाप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *